Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीमताल में 16 जुलाई से सजेगा ऐतिहासिक हरेला मेला, खेल और संस्कृति का अनूठा संगम

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:38 AM (IST)

    भीमताल में 16 से 21 जुलाई तक ऐतिहासिक हरेला मेला आयोजित होगा, जिसमें खेल और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस छह दिवसीय महोत्सव में वॉ ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. भीमताल में 16 से 21 जुलाई तक हरेला मेला।

    2. वॉलीबॉल, तैराकी, ऐपण प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगी।

    3. उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां।

    संवाद सहयोगी, भीमताल। कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रतीक हरेला महोत्सव-2026 की तैयारियां भीमताल में तेज हो गई हैं। आगामी 16 से 21 जुलाई तक चलने वाले इस 6 दिवसीय ऐतिहासिक मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने कमर कस ली है। इस वर्ष महोत्सव के दौरान पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ खेल और भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का भी तड़का लगेगा।

    खेल और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

    नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि मेले को इस बार और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया महोत्सव के दौरान युवाओं के लिए वॉलीबॉल और तैराकी जैसी खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।

    वहीं मां केंचुला त्रिवेणी संगम समिति की ओर से लोककला को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध ऐपण प्रतियोगिता रामलीला मैदान में होगी। यह प्रतियोगिता 'सामान्य ऐपण' और 'शिव पीठ लक्ष्मी चौकी ऐपण' दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट

    सांस्कृतिक मंच पर चमकेंगे उत्तराखंड के दिग्गज कलाकार

    सांस्कृतिक मंच पर चमकेंगे उत्तराखंड के दिग्गज कलाकार मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि कुमाऊंनी संगीत जगत के मशहूर सितारे जितेन्द्र तोमक्याल, माया उपाध्याय और राकेश खनवाल अपनी सुरीली आवाज और थिरका देने वाले गीतों से महोत्सव में समां बांधेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सभी खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पत्नी के लिए मां को खिलाई 'जहर की पुड़िया', सास के कहने पर बेटे ने उठाया कदम; आगरा में रिश्ते शर्मसार