विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में सड़क हादसे में तीन लोग घायल

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 04 Jun 2017 04:51 PM (IST)

नैनीताल में भवाली रोड में स्विफ्ट डिजायर हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हलद्वानी रेफर कर दिया।

नैनीताल में सड़क हादसे में तीन लोग घायल
नैनीताल में सड़क हादसे में तीन लोग घायल

नैनीताल, [जेएनएन]: भवाली रोड में स्विफ्ट डिजायर हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हलद्वानी रेफर कर दिया।

घटना दोपहर तीन बजे की है। हल्द्वानी गेस एजेंसी प्रबंधक रवि मेहरा, मम्मी व पत्नी के साथ नैनीताल आ रहे थे। शहर से दो किमी दूर कैलाखान में सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार बिजली के खंभे से टकरा दी। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

महाराष्ट्र के पर्यटकों के दल ने तीनों घायलों को बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचाया। 108 वाहन ना घटनास्थल पहुंचा और ना ही हल्द्वानी के लिए मिला। जिसके बाद घायलों को निजी वाहन से हल्द्वानी भेजा गया है।         

 यह भी पढ़ें: डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक घायल

 यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में यूटीलिटी खाई में गिरी, पति-पत्नी सहित तीन घायल

यह भी पढ़ें: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, चार लोग घायल