विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्‍हन को लेकर लौट रहे दूल्‍हे की कार पर पथराव, कई बाराती घायल nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 24 Nov 2019 01:19 PM (GMT+05:30)

बारात में हुआ विवाद के बाद जब दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस आ रहा था तो बारातियों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने दूल्हे के वाहन में भी पथराव कर दिया।

दूल्‍हन को लेकर लौट रहे दूल्‍हे की कार पर पथराव, कई बाराती घायल nainital news
दूल्‍हन को लेकर लौट रहे दूल्‍हे की कार पर पथराव, कई बाराती घायल nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : बारात में हुए विवाद के बाद जब दूल्हा-दुल्हन को लेकर वापस आ रहा था तो अराजक तत्‍वों ने बारातियों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने दूल्हे के वाहन में भी पथराव कर दिया। इससे तीन-चार बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में दूल्हे ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक रम्पुरा निवासी अनिल पुत्र महेश पाल की शनिवार को शादी थी। रात को बारात रामपुर के लिए निकली। जहां पहुंचने पर दूल्हे के रिश्‍तेदारों का अमरोहा निवासी मोहित और रोहित से विवाद हो गया। इस पर लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।

रविवार सुबह विवाह की रस्म पूरी होने के बाद बारात दुल्हन को लेकर वापस रम्पुरा आई। बताया जा रहा है कि जैसे ही बरात रम्पुरा पहुंची तो रंजिशन दोनों युवकों ने अपने 14-15 साथियों के साथ बारात पर हमला कर दिया। साथ ही पथराव कर दिया। इससे दूल्हे और दुल्हन के वाहन का शीशा टूट गया। यही नही हमलावरों ने दूल्हे के वाहन से कई गिफ्ट भी लूट लिए। मारपीट से दूल्हे के  4-5 रिस्तेदार घायल हो गए। इस पर दूल्हा और दुल्हन अन्य रिस्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंचे और जानकारी दी। सूचना पर पुलिस रम्पुरा पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाला मामले में मोनार्ड विवि के चार संस्थापकों को जमानत नहीं

यह भी पढ़ें : तीन दर्जन फरार किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन