Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर में बाघ का हमला: घास काट रही बुजुर्ग महिला लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:21 PM (IST)

    रामनगर के कुनखेत में घास काट रही 65 वर्षीय बसंती देवी पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया औ ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर मोहान क्षेत्र के कुनखेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। दोनों महिलाओं ने शोर मचाया। गनीमत रही कि बाघ महिला को छोड़कर चला गया।

    रविवार को रामनगर के कुनखेत क्षेत्र में कुनखेत मोहान निवासी बसंती देवी (65), पत्नी बाली राम, गांव के पास ही स्थित कुनखेत बैली रिसॉर्ट के समीप घास काट रही थी।

    इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने बसंती पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

    बाघ ने बुजुर्ग महिला के माथे, सिर पर हमला किया है। जिससे घाव हो गए।लहूलुहान हालत में महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया। सूचना पर कोसी क्षेत्र के रेंजर कृष्ण सिंह महरा मौके पर पहुंचे डाक्टर ने महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर काशीपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।