Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़, एक घंटे तक रेंगते रहे पर्यटकों के वाहन

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 08:04 PM (IST)

    नैनीताल में शनिवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे शहर गुलजार रहा। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण माल रोड, भवाली और हल्द ...और पढ़ें

    पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जागरण

    पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जागरण

    HighLights

    1. नैनीताल में शनिवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।

    2. माल रोड, भवाली रोड पर एक घंटे तक जाम लगा।

    3. शहर के होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह पैक हुए।

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को सैलानियों भीड़ उमड़ने से रौनक रही। पर्यटन स्थलों में भीड़ रही। पर्यटक वाहनों से शाम करीब तीन बजे से एक घंटे तक माल रोड से भवाली, हल्द्वानी, मल्लीताल तक पर्यटक वाहन रेंगते रहे। यातायात व्यवस्थित बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

    नगर में वर्ष के पहले ही दिन से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शनिवार रात तक जारी रहा। शहर सहित आसपास के होटलों-गेस्ट हाउस के अधिकांश कमरे पैक हो गए। लेक ब्रिज टोल टैक्स के अनुसार लगभग एक हजार वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। पांच हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे हैं। इस बीच स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई।

    सायंकाल मालरोड सैलानियों से पटी हुई नजर, आई तो दिन में झील में नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी व हनुमागढ़ी मंदिर में पर्यटक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सैलानियों ने भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार व बड़ा बाजार मालरोड स्थित दुकानों से जमकर खरीदारी की। नगर में पर्यटन वाहनों के बड़ी संख्या में पहुंचने से भवाली रोड व हल्द्वानी रोड में यातायात रेंगता नजर आया, जाम भी लगा।

    यह भी पढ़ें- क्‍यों नैनीताल में नए साल का जश्‍न मनाने नहीं पहुंचे सैलानी? खाली रह गए होटल, सामने आई वजह

    यह भी पढ़ें- नए साल पर पहुंची भारी भीड़, काठगोदाम से लगा जाम; नैनीताल से हल्द्वानी तक रेंगते रहे वाहन

    खबरें और भी