Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Tourism: नैनीताल में पर्यटकों की बहार, तीन दिनों में पहुंचे 20 हजार सैलानी

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 06:50 PM (IST)

    नैनीताल में सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे सरोवर नगरी की रौनक बरकरार रही। तीन दिनों में लगभग 20 हजार सैलानी पहुंचे, जिनमें एक दिवसी ...और पढ़ें

    पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई। Jagran

    पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई। Jagran

    HighLights

    1. सप्ताहांत पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी आमद रही

    2. तीन दिनों में लगभग 20 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचे

    3. 26 जनवरी के लंबे सप्ताहांत पर अधिक भीड़ की उम्मीद

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सैलानियों की आमद बनी रहने से सरोवर नगरी की रौनक बरकरार है। रविवार को नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही पूरे दिन रही। एक दिनी भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही। नगर में शुक्रवार व शनिवार से शुरु हुई सैलानियों की आमद रविवार को भी बनी रही।

    वीकेंड पर नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थलों में ठहरने वाले सैलानी रविवार को नैनीताल पहुंचते हैं और शाम को अपने शहरों को लौट जाते हैं। तीन दिनों के दौरान लगभग 20 हजार पर्यटक यहां पहुंचे। इस बीच स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई।

    मालरोड सैलानियों से पटी हुई नजर आई तो नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी व हनुमागढ़ी मंदिर में पर्यटक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सैलानियों ने भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार व बड़ा बाजार मालरोड स्थित दुकानों से जमकर खरीदारी की।

    नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार थर्टी फर्स्ट पर सैलानियों की आमद कम रही, लेकिन वीकेंड पर पर्यटकों की आमद अधिक बढ़ी है। अब 26 जनवरी पर लम्बा वीकेंड आ रहा है। उस दौरान तीन दिवसीय अवकाश के चलते सैलानियों की आमद में अधिक रहने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kainchi Dham और Nainital आने वाले पर्यटकों को जाम से मिलेगा छुटकारा, रानीबाग-भीमताल-कैंची रोपवे पर आया बड़ा अपडेट

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़, एक घंटे तक रेंगते रहे पर्यटकों के वाहन