Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: हिंदू व मुस्लिम दोस्त के साथ होमस्टे के कमरे से पकड़ी गईं दो छात्राएं, पुलिस कर रही कार्रवाई

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    रामगनर में 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। दो हिंदू छात्राएं स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्रों (एक हिंदू, एक मुस्लिम) के साथ एक होमस्टे में पकड़ी ग ...और पढ़ें

    कानिया चौराहे से आगे सड़क किनारे कोजी कैफे नाम से होमस्टे को पुलिस ने अपना ताला लगाकर बंद कर दिया।

    कानिया चौराहे से आगे सड़क किनारे कोजी कैफे नाम से होमस्टे को पुलिस ने अपना ताला लगाकर बंद कर दिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। नगर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक स्कूल ड्रेस पहनी दो हिंदू छात्राएं व दो नाबालिग छात्रों के साथ कानिया गांव के होमस्टे में अलग-अलग कमरे से पकड़े गए।

    लोगों की सूचना पर पुलिस चारों छात्र-छात्राओं को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। यह मामला दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। होमस्टे को पुलिस ने अपना ताला लगाकर बंद कर दिया है।

    कानिया चौराहे से आगे सड़क किनारे कोजी कैफे नाम से होमस्टे है। शनिवार को एक स्कूल की दो हिंदू छात्राएं वहां पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र व एक मुस्लिम छात्र के साथ कोजी कैफे होमस्टे में गईं। दोनों छात्राएं स्कूल की ड्र्रेस में थी।

    होमस्टे के मैनेजर ने उन्हें कमरा दे दिया। होमस्टे में ड्रेस पहनी दो छात्राओं के जाने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता मदन जोशी ने पुलिस को सूचना दी।

    इसके बाद एसआइ जोगा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर भाजपा नेता जोशी भी पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो चारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

    इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी भी है। पुलिस ने छात्राओं के स्वजन को घटना की जानकारी देकर कोतवाली बुलाया। इस मामले में छात्राओं के स्वजन की ओर से तहरीर दी जा रही है।

    कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चारों नाबालिग हैं। जिनमें तीन हिंदू ओर एक मुस्लिम है। आरोपितों के विरुद्ध पाक्सो में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पाक्सो एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें मेडिकल व बयान दर्ज होगा।

    पहले भी चर्चाओं में रहा यह विद्यालय

    जिस स्कूल की छात्राएं पकड़ी गई हैं, उस स्कूल में पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है। यहां की एक छात्रा की बुर्का पहनकर अपनी मुस्लिम सहेली के साथ वीडियो प्रसारित हुई थी। पुलिस ने तब एक आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। फिर से स्कूल में यह नया प्रकरण सामने आया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू महिला के साथ होटल में किया दुष्कर्म, होटल संचालक ने भी की दरिंदगी

    यह भी पढ़ें- रांची में मुस्लिम युवकों ने मेडिकल छात्रा को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, नशीला पिज्जा खिलाकर दुष्कर्म; हालत गंभीर