रांची में मुस्लिम युवकों ने मेडिकल छात्रा को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, नशीला पिज्जा खिलाकर दुष्कर्म; हालत गंभीर
रांची के लालपुर थाना में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जमशेदपुर की मूल निवासी यह युवती रांची में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि एक जन्म ...और पढ़ें

लालपुर थाने में युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच शुरू।
HighLights
लालपुर थाना में युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
जन्मदिन पार्टी में खाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया।
दानिश नामक युवक पर लगा गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के बिरयातू इलाके में एक मुस्लिम युवक दानिश ने बर्थडे पार्टी के झांसे में जमशेदपुर की एक छात्रा को फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ जघन्य दुष्कर्म किया है।
आरोपी ने पीड़िता को पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिसके बाद वह बेहोश जैसी हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी दानिश फरार बताया जा राह है। पीड़िता गंभीर हालत में निजी अस्पताल में है।
घटना की पूरी कहानी
पीड़िता, जो जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है, ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल की रात उसकी सहेली ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था। सहेली ने कहा था कि पार्टी में कई लड़कियां आएंगी। लेकिन पांचवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट पर पहुंचने पर पीड़िता ने देखा कि वहां पहले से ही तीन युवक — सदाब, फवाद और दानिश मौजूद थे।
पीड़िता ने बताया कि केक खाने के बाद दानिश ने उसे पिज्जा खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ दिया। पिज्जा खाते ही उसके चक्कर आने लगे, आंखों के सामने अंधेरा छा गया और शरीर में सुस्ती छा गई। इसी हालत में दानिश ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
दो दिन तक डर से चुप रही पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता इतनी मानसिक रूप से टूट गई कि दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। जब उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, तो उसने अपने मुंबई रहने वाले भाई की मदद से लालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
आर्किड अस्पताल में युवती ने पुलिस को बयान दिया। पुलिस का कहना है कि केस कर दिया गया है। मामले की जांच की जा ही है। युवती रांची में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी की तैयारी कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
लालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी दानिश को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। अन्य दो युवकों सदाब और फवाद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में नशीले पदार्थ का सेवन पुष्ट होने की संभावना है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का फर्दबयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच चल रही है।
खबरें और भी
फॉरेंसिक टीम भी शामिल की गई है। आरोपी दानिश को जल्द पकड़ लिया जाएगा। यह घटना रांची में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अकेले पार्टी या अनजान जगहों पर जाने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- आधी रात का वो मंजर... बुंडू में फंदे से झूलते मिले जीजा-साली के शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी रांची पुलिस
यह भी पढ़ें- गढ़वा में छात्रा को अगवा कर पुल के नीचे गैंगरेप, पुलिस ने बयान बदलने को तीन दिन थाने में बैठाए रखा
यह भी पढ़ें- पलामू में लूट का विरोध करने पर दंपती को मारी गोली, प्रज्ञा केंद्र संचालक घायल; 4 राउंड फायरिंग
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के शक में पिता-पुत्र ने गला घोंटा, साक्ष्य छिपाने को वाराणसी से पंडित बुला कराई 'शांति पूजा'