Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक! गढ़वा में छात्रा को अगवा कर पुल के नीचे गैंगरेप, पुलिस ने बयान बदलने को तीन दिन थाने में बैठाए रखा 

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:09 PM (GMT+05:30)

    गढ़वा के डंडा थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया ह ...और पढ़ें

    सिंदूर की आड़ में सामूहिक दुष्कर्म: गढ़वा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल।

    सिंदूर की आड़ में सामूहिक दुष्कर्म: गढ़वा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल।

    HighLights

    1. पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, फिर जबरन शादी का ढोंग।

    2. पुलिस पर बयान बदलने, आरोपी को छोड़ने का आरोप।

    3. पीड़िता ने न्याय के लिए विधिक सेवा प्राधिकार से गुहार लगाई।

    अंजनी कुमार उपाध्याय, गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म करने और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    पीड़िता ने केवल आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि डंडा पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसे न्याय देने के बजाय तीन दिनों तक थाने में बैठाए रखा और प्राथमिकी दर्ज करने और मेडिकल कराने के बजाय बयान बदलने का दबाव बनाया।

    पिस्तौल के बल पर बनाया शारीरिक संबंध

    पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह पलामू जिले के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके बगल के कमरे में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांव गांव के लकड़ही टोला निवासी 18 वर्षीय राहुल चौधरी पिता संतोष चौधरी भी रहता था।

    आरोप है कि एक दिन पीड़िता को अकेला पाकर पिस्तौल के बल पर राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत रहने को कहा। इस घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई।

    खबरें और भी

    अगवा कर भरी मांग, फिर नदी के नीचे किया गैंगरेप

    वारदात यहीं नहीं रुकी। बीती चार अप्रैल को जब छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गांव ले गया।

    वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां से लकड़ही ले चलने की बात कहकर पीड़िता को राहुल एवं उसके बहनोई ने गढ़वा शाहपुर मार्ग पर तहले नदी के पुल के नीचे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे। लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। तब तक राहुल का बहनोई वहां से भाग गया।

    पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप

    पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे और आरोपी राहुल को हिरासत में तो लिया, लेकिन तीन दिनों तक उसे थाने में ही बिठाए रखा। आरोप है कि थाना प्रभारी व अन्य कर्मियों ने उस पर यह झूठा बयान देने का दबाव बनाया कि आरोपी से उसका चार वर्षों से प्रेम संबंध था।

    छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया है, जो पुलिस के पास ही है, और समय रहते उसकी मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। जबकि राहुल को थाना से ही छोड़ दिया गया और पीड़िता को गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आश्रय गृह में पुलिस ने लाकर छोड़ दिया।

    आश्रय गृह में बदहाली, अब विधिक सेवा प्राधिकार से गुहार

    सोमवार को पता करते हुए पीड़िता के स्वजन गढ़वा आश्रय गृह पहुंचे। लेकिन वहां सुरक्षा और भोजन के अभाव के कारण आज उसे घर वापस ले गए। अब न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा की सचिव को पत्र लिखा है।

    आरोपियों के खिलाफ अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'वर्दी पर लगे दाग' को धोने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा

    पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता एवं उसके कथित प्रेमी के बीच चार वर्ष पहले से संबंध है। इस मामले में पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।
    -अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा।

    यह भी पढ़ें- तीन राज्यों की सरहद पर बसा गढ़वा बन रहा 'अय्याशी का अड्डा'? होटलों में जिस्मफरोशी और स्पा सेंटर में संदिग्ध खेल का खुलासा

    यह भी पढ़ें- आधी रात का वो मंजर... बुंडू में फंदे से झूलते मिले जीजा-साली के शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी रांची पुलिस