आधी रात का वो मंजर... बुंडू में फंदे से झूलते मिले जीजा-साली के शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी रांची पुलिस
बुंडू, रांची में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक अर्जुन पहान (27) और आरती कुमारी (18) रिश्ते में जीजा-साल ...और पढ़ें

बुंडू में जीजा-साली के शव पेड़ से लटके मिले, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी अनसुलझी।
HighLights
बुंडू में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव।
मृतक जीजा-साली थे, शादी तय होने के बाद घटना।
पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच।
संवाद सूत्र, बुंडू (रांची)। बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के पगला बाबा आश्रम के निकट सोमवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना की खबर आग की तरह फैलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की। युवक की पहचान राऊता गांव निवासी 27 वर्षीय अर्जुन पहान के रूप में हुई, जबकि युवती की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के निवरी गांव निवासी 18 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई।
दोनों रिश्ते में सगे जीजा-साली बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवती आरती कुमारी की शादी तय हो चुकी थी। रविवार को वर पक्ष द्वारा वधूवरण कार्यक्रम निवरी गांव में किया गया था, जिसमें मृतक अर्जुन पहान भी शामिल हुआ था और उसने परिवार के साथ भोजन किया था।
सोमवार को वधू पक्ष को बुंडू में वरवरण कार्यक्रम करना था, लेकिन उसी सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों एक ही साड़ी के सहारे पेड़ की मोटी डाल से समानांतर स्थिति में लटके मिले, जो संदेह पैदा करता है।
खबरें और भी
यह भी सवाल उठ रहा है कि युवक पेड़ पर चढ़ गया होगा, लेकिन युवती कैसे चढ़ी। साथ ही, युवती के घर से घटनास्थल की दूरी अधिक होने के कारण वहां तक पहुंचने को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अर्जुन पहान की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी निवरी गांव में हुई थी, जिससे उसकी एक तीन वर्षीय बेटी है।
दूसरी शादी उसने अपने गांव में प्रेम विवाह के रूप में की थी, जिससे छह माह की एक बच्ची है। पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों के मोबाइल खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद की कुछ कहा जा सकता है। हत्या या आत्महत्या दोनों का मामला हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पलामू में लूट का विरोध करने पर दंपती को मारी गोली, प्रज्ञा केंद्र संचालक घायल; 4 राउंड फायरिंग
यह भी पढ़ें- झारखंड में डाॅक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन लेनी होगी अवकाश की स्वीकृति, नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक सब डिजिटल
यह भी पढ़ें- झारखंड के निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, हजारीबाग जमीन घोटाले में मिली राहत; आगे क्या होगा?