Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में ही क्यों अधिक हो रही है गौकशी? नैनीताल हाई कोर्ट ने पुलिस से पूछे तीखे सवाल

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:51 AM (IST)

    नैनीताल हाई कोर्ट ने सरकार से तीन सप्ताह में जवाब और घटनास्थल की वीडियोग्राफी पेश करने को कहते हुए हरिद्वार में गौकशी बढ़ने पर पुलिस से तीखे सवाल पूछे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने रुड़की के खेलपुर हरिद्वार में गौमांस की तस्करी करने के आरोपित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की।

    न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने फिलहाल आरोपित उस्मान को अग्रिम जमानत देते हुए सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने तथा घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी पेश करने को कहा है।

    कोर्ट ने पूछे ये सवाल

    कोर्ट ने पूछा है कि आखिर हरिद्वार में ही गौकसी अधिक क्यों हो रही है, जानकारी होने के बाद आरोपितों को घटनास्थल से क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है, पुलिस को देखने के बाद भी तस्कर फरार क्यों हो रहे हैं, सभी तस्करी मामलों में एक जैसी ही कहानी देखने को मिल रही है? कोर्ट ने सरकार से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

    ग्राम खेलपुर रुड़की जिला हरिद्वार के उस्मान ने अग्रिम जमानत दिए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दायर किया है। जिसमें कहा गया कि उनको उसे गलत फंसाया गया है। अभियोजन कथानक के अनुसार पुलिस को मुखबिर ने फोन पर सूचना दी कि खेलपुर ग्राम में घर के अंदर उस्मान और इरफान गौकशी कर रहे हैं।

    चार पांच लोग मांस लेने के लिए अपनी तीन मोटर साइकिल और एक कार लेकर बाहर खड़े हैं, जल्दी की जाती है तो उनको मौके पर से पकड़ा जा सकता है। जैसे ही पुलिस ने घर का दरबाजा खोला तो तस्कर फरार हो गए। पुलिस को मौके पर से 150 किलो गौमांस और उपकरण बरामद किए।

    सैंपल लेने के बाद शेष मांस को बुलडोजर की मदद से जमीन पर गाड़ दिया गया। तीन मोटर साइकिल और कार को पुलिस थाने ले आई लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित को नही पकड़ा गया, ना ही बरामद वाहनों की शिनाख्त की गई । जिस पर कोर्ट ने सरकार से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लोकायुक्त नियुक्ति में देरी पर नैनीताल हाई कोर्ट सख्त, उत्तराखंड सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें- नैनीताल हाई कोर्ट ने ठुकराई पिता की मांग, कहा- 'लीगल शादी से जन्मे बच्चे का नहीं होगा डीएनए टेस्ट