यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Rain: जारी है तबाही का मंजर! भारी बारिश और भूस्खलन से नैनीताल की 21 सड़कें बंद; इन मार्गों से बचें
Uttarakhand Rain उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। यहां लगातार बारिश का दौर ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है।
- नैनीताल में 21 ग्रामीण सड़कें बंद कर दी गई हैं।
- सरोवर नगरी में बीते 24 घंटे में 75 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। यहां लगातार बारिश का दौर चालू है। वहीं, प्रदेश के नैनीताल जिले में भी बहुत बुरा हाल है।
जनपद के कई हिस्सों में तेज वर्षा और भूस्खलन के चलते सड़कों की आवाजाही बंद हो गई है। इन्हीं कारणों को मद्देनजर रखते हुए जिले में 21 ग्रामीण सड़कें बंद कर दी गई हैं।
इन जगहों के रास्ते हैं बंद
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इनमें नैनीताल-किलबरी, राजभवन रोड, जलालगांव-देचौरी, फतेहपुर-बेल बसानी, बिनकोट-चंद्रकोट, ढोलीगांव-कैड़ागांव, रामनगर-भंडारपानी-तल्लीसेठी, गर्जिया-बेतालघाट, डोला न्याय पंचायत मार्ग, देवीपुरा-सौड़, अमगढ़ी-पाटकोट, कांडाडोन-परेवा, फतेहपुर-पीपल, पांडेगांव-तलिया, कोटाबाग-देवीपुरा, देवीपुरा-सौड़-बाघनी, भंडारपानी-ओखलढूंगा-पाटकोट, भंडारपानी-अमोठा, रामनगर-तल्लीसेठी-बेतालघाट, सूखा घोड़िया-टापू आदि प्रमख हैं।
सरोवर नगरी में हाल बेहाल
वहीं, सरोवर नगरी मे मंगलवार रात से शुरू हुई वर्षा का क्रम बुधवार देर शाम तक जारी था। यहां बीते 24 घंटे में 75 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इधर नैनी झील के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। झील का जल स्तर 10.5 फ़ीट आ पहुंचा है। यदि वर्षा और हुई तो झील से पानी की निकासी पुनः शुरू कर दी जाएगी।
इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को नगर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
