Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में गुलदार का आतंक: पिंकी बहन से बोली तू भाग जा... पर सोनिया ने 'मौत' को ही भगा दिया

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:13 PM (IST)

    मालधनचौड़ गांव में घास काट रही पिंकी देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। पिंकी ने अपनी बहन सोनिया को भागने को कहा, लेकिन सोनिया ने बहादुरी दिखाते हुए गुलद ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर। मालधनचौड़ गांव में खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में दो बहनों के आपसी प्यार और साहस ने मौत को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। घायल महिला का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत शाम चार बजे मालधनचौड़ देवीपुरा निवासी 34 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी चंद्रपाल शाम चार बजे अपनी बड़ी बहन सोनिया के साथ खेत में घास काट रही थी। सोनिया के साथ उसकी छोटी बेटी भी थी।

    गुलदार ने किया हमला

    दोनों बहनें कुछ ही दूरी पर थी कि तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने पिंकी पर हमला कर दिया। गुलदार के चंगुल में फंसने के बावजूद पिंकी ने अपनी जान की परवाह किए बिना चिल्लाते हुए सोनिया व उसकी बेटी से तुंरत वहां से भाग जोन के लिए कहा।

    सोनिया ने भी डरकर भागने के बजाय गुलदार को भगाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर गुलदार पिंकी को छोड़कर पीछे हट गया। गुलदार ने दोबारा भी झपटने की कोशिश की, लेकिन सोनिया व पिंकी के शोर मचाने गुलदार वहां से भाग गया।

    खबरें और भी

    गुलदार के पंजे से पिंकी के कान पर जख्म बना है। सूचना मिलने पर आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि हमलावर गुलदार प्रतीत हो रहा था। रेंजर खनायत ने बताया कि गश्त के लिए गांव में वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

    यह भी पढ़ें- कोटद्वार में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला गंभीर रूप से घायल

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में मुर्गा खाने के लालच में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, 30 अप्रैल को लगाया था पिंजरा