उत्तराखंड में परिवहन विभाग का एसयूवी पर शिकंजा, काली फिल्म और अनाधिकृत लाइटों पर एक्शन
परिवहन विभाग ने उत्तराखंड में थार और स्कार्पियो जैसी एसयूवी पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें काली फिल्म और अनाधिकृत लाइटें हटाई गईं। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने मंगलवार को थार, स्कार्पियो समेत अन्य एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। काली फिल्म और अनाधिकृत लाइटों से सजी गाड़ियों को रोक कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुछ लोग धौंस दिखाने से लेकर स्टाफ होने की बात कहकर गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाते भी नजर आए। लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। काली फिल्म उखड़वाने के साथ ही चालान भी किए।
तीन दिवसीय चेकिंग अभियान
काली फिल्म और हाईडेंसिटी लाइटें लगाकर सड़कों पर बड़ी कारें दौड़ाने की शिकायतों पर आरटीओ डा. गुरदेव सिंह के निर्देश पर मंगलवार से परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर और काशीपुर में टीमों ने गाड़ियों को रोक कार्रवाई शुरू कर दी।
काठगोदाम में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह टीम संग चेकिंग में जुटे थे। इस दौरान काली फिल्म चढ़ी दिल्ली नंबर की एक एसयूवी को रोकने पर वाहनस्वामी बहस पर उतारू हो गया। कहने लगा अगर दिल्ली में मिलते तो काली फिल्म उतारना तो दूर की बात है अपनी गाड़ी को छूने तक नहीं देता। एक अन्य गाड़ी में पुलिस के नाम का स्टीकर चस्पा था।
कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। मगर ये सिफारिश भी काम नहीं आई। वहीं, आरटीओ ने बताया कि 28 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारने के साथ 26 गाड़ियों से लाइटें भी जब्त की गई।
काली फिल्म चढ़ा शीशे पर लिखा 'रावण'
चेकिंग के दौरान एक अनोखी गाड़ी भी नजर आई। जीप को मोडिफाई कर अनाधिकृत लाइटें लगा रखी थी। फ्रंट शीशे पर काली फिल्म चढ़ाने के बाद रावण लिखा हुआ था। लाइटें-फिल्म उतारने के बाद चालान काटा गया।
खबरें और भी
ओवरलोड ट्रक से लेकर टेंपो तक सीज
चेकिंग के दौरान कुल 257 वाहनों का चालान करने के साथ ही 22 को सीज भी किया। सीज वाहनों में ओवरलोड ट्रक, डंपर, आटो और दोपहिया गाड़ियां भी शामिल थी। फिटनेस, टैक्स, परमिट, हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा आदि नियमों के उल्लंघन में चालान हुए।