Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: फरवरी के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज, बरस रहे बदरा; बर्फबारी का अलर्ट

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 07:36 AM (IST)

    उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में मौसम बदल गया है, कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने नैनीताल में मंगलवार को बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की सं ...और पढ़ें

    बारिश व हिमपात की संभावना। जागरण

    बारिश व हिमपात की संभावना। जागरण

    HighLights

    1. नैनीताल में मंगलवार को बारिश और हिमपात की संभावना

    2. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

    3. फरवरी की शुरुआत में उत्तराखंड में ठंड बढ़ी है

    जागरण संवादाता, नैनीताल। फरवरी के पहले दिन उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। सुबह से कई इलाकों में बारिश जारी रही। रविवार को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बहरहाल पूरे राज्य में इस समय ठंड कंपकंपी छुडा रही है।

    मौसम अपडेट:

    • ऋषिकेश में बादल छाए। ठंड में इजाफा हुआ है। ऋषिकेश से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तड़के सुबह 4 बजे 30 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।
    • कोटद्वार में शनिवार को धूप खिली थी। लेकिन, रविवार को अचानक मौसम बदल गया और मध्य रात्रि से रुक रुक कर बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कोटद्वार में चल रहे बर्ड फेस्टिवल में सुबह की सफारी रद्द करनी पड़ी, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आए पर्यटकों में मायूसी छा गई। अभी भी बादल घिरे हैं व बारिश की संभावना बनी हुई है।
    • मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी शुरू। तापमान 05 डिग्री सेल्सियस।
    • अल्मोड़ा : मौसम ने फिर बदली करवट। आसमान घनघोर। न्यूजनत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस।
    • चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। जिला मुख्यालय में आंशिक बादल हैं, जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में धुंध के साथ बादल छाए हैं। लोहाघाट, एबट माउंट, झूमाधुरी, देवीधुरा सहित अन्य क्षेत्रों का तापमान भी चंपावत की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम आकी गई। बारिश की संभावना है।
    • नैनीताल शहर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। यहां घने बादल छाए हैं। सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि विभाग ने नैनीताल में मंगलवार को बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
    • बागेश्वर में बादल छाए हुए हैं।
    • पिथौरागढ़ में बादल छाए।

    मंगलवार से था मौसम बदलने का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग ने नैनीताल में मंगलवार को बारिश के साथ मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना है।

    यह पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में अधिक असरदार रहेगा, जबकि मंगलवार को नैनीताल, देहरादून और चंपावत में प्रभावी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

    राज्य मौसम विभाग के निदेशक डा. सीएस तोमर ने बताया कि यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी, जबकि सीमित हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    शनिवार को मौसम बेहद सुहावना

    इधर, नैनीताल में शनिवार को मौसम बेहद सुहावना बना रहा। पूरे दिन धूप खिली रही। सैलानियों ने सुहाने मौसम के बीच नगर के रमणीक पर्यटन स्थलों की सैर की। इस वीकेंड में सैलानियों की आमद पिछले वीकेंड की अपेक्षा कम रही। पर्यटन स्थलों में भी भीड़भाड़ कम रही।

    रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। इधर, नगर में सुबह-शाम की ठंड बरकरार है।

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का अधिक प्रभाव उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ चिंता का बड़ा कारण है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, शीतलहर जमा रही शरीर; हिमाचल-कश्मीर में भारी बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जनवरी की बारिश और बर्फबारी से सूखी धरती को मिली राहत

    खबरें और भी