Uttarakhand Weather: मौसम की बदली चाल से ठिठुरा मैदान, बर्फ से ढके पहाड़; 13 डिग्री लुढ़का पारा
मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। हल्द्वानी में भारी बारिश के कारण अधिकतम तापमान 13 ...और पढ़ें

मार्च में लगातार दूसरी बार सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । सर्दियों के सीजन मेघ रूठे हुए नजर आए। खुलकर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सूखे जैसे हालात उत्पन्न हो गए। वहीं, मार्च की शुरुआत से तराई-भाबर में गर्मी का प्रकोप प्रारंभ होने लगा लेकिन माह के मध्य से मौसम का मिजाज बदल गया है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। ऐसे में शुक्रवार को जमकर बौछार हुई। ऐसे में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है।
वहीं शनिवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में सुबह बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। हल्के बादलों के बीच धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
तेज हवाओं का दौर
हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र की बात करें तो शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं का दौर जारी रहा। सुबह 10 बजे से पूर्वाह्न 12 बजे और दोपहर 2:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक वर्षा का क्रम जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा 31 डिग्री से लुढ़ककर सीधा 18 डिग्री पर आने से ठंड लौट आई।
बीते दिनों पड़ रही गर्मी के कारण संभाले गए गर्म कपड़े लोगों ने फिर से निकाल लिए। साथ ही एसी और पंखे भी बंद हो गए।
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में फिर से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी, कई जिलों में वर्षा से गिरा तापमान; गेहूं की फसल पर खतरा
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दर्रों में पूरा दिन होता रहा हिमपात, मनाली सहित कई इलाकों में बारिश