Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण नैनीताल में मूसलाधार बारिश, बर्फबारी की जगी आस

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:50 AM (GMT+05:30)

    नैनीताल में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश से तापमान गिरा है और ऊंची चोटियों पर ...और पढ़ें

    मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। Jagran

    मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शीतकाल की वर्षा वसंत में  जबरदस्त बरसा पानी बरसा रहा है। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं और लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चले है।

    नगर में वर्षा का क्रम बीती रात से शुरू हो गया था और सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो फिलहाल जारी है। तेज वर्षा से नाले उफान पर बह रहे हैं। कई सड़कों में जलभराव हो गया है। अलबत्ता नैनी झील के जल स्तर में मामुली सुधार हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का दौर अभी कई घंटे जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है। यह शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ है। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार से मौसम में सुधार आ जायेगा। लगातार वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लगातार पांचवें दिन मौसम खराब, केदारनाथ और पिथौरागढ़ में ताजा बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- Weather Update: अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज बदला, बारिश से ठंड बढ़ी

    खबरें और भी