Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: सुबह कोहरे के बीच नैनीताल में 16 डिग्री पहुंचा पारा, जल्द बर्फबारी की संभावना

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 08:38 AM (IST)

    नैनीताल में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जो अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर तापमान में इसी तरह ग ...और पढ़ें

    Weather Update: नैनीताल में दोपहर में कुछ इस तरह धुंध व कोहरा छाया रहा। जागरण।
    Weather Update: नैनीताल में दोपहर में कुछ इस तरह धुंध व कोहरा छाया रहा। जागरण।

    HighLights

    1. इस बार अधिक बढ़ोतरी की संभावना रहेगी
    2. कोहरे ने कई बार दस्तक दी।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। नैनीताल में तापमान रविवार को भारी गिरावट आई है, जो अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पारे में इसी तरह गिरावट बनी रही तो समय से पहले बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    अमूमन नैनीताल का तापमान सामन्यतः 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मगर रविवार को इसमें सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जबकि पिछले दिनों 19 व 20 के करीब रहा था। मौसम के जानकारों के अनुसार इस बार मौसम का मिजाज विचित्र बना हुआ है। कभी दिन के समय अधिक गर्मी महसूस हुई तो कभी तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

    जल्द हो सकती है बर्फबारी

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डॉक्टर नरेंद्र सिंह के अनुसार तापमान में इसी तरह गिरावट रही तो जल्द बर्फबारी हो सकती है। ला नीना के चलते ठंड में इस बार अधिक बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। इधर नगर में आज पूरे दिन बादल छाए रहे। कोहरे ने कई बार दस्तक दी। जिस कारण शाम को कंपकपाने वाली ठंड महसूस हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही।

    पर्यटन सीजन से गुलजार 

    एक दिनी सैर पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही। गुजराती सैलानियों समेत दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश से अधिकांश सैलानी पहुंचे हुए हैं। रविवार को सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। नगर के पर्यटन स्थलों में खासी भीड़ नजर आई, जबकि भोटिया व तिब्बती बाजार में खरीदारी करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन व वाटरफाल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही।

    खबरें और भी

    वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में इजाफा

    मालरोड में बड़ी संख्या में चहल कदमी रही। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार पिछले वीकेंड से सरोवर नगरी आने वाले सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। कैंचीधाम के कारण सैलानियों की आमद में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके आगे भी रहने की उम्मीद है। इधर मैदानी भागों में छाए वायु प्रदूषण के कारण सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। इंसेट दिनभर जाम में रेंगते रहे वाहन सुबह से ही शहर के अधिकांश पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिसके बाद तल्लीताल डांठ, मालरोड, मल्लीताल रिक्शा स्टेंड, मस्जिद तिराहा समेत अन्य मार्गों में वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी! मौसम विभाग ने दिया अपडेट, धुंध और कोहरा से हो रही सुबह

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली-NCR में अब आने वाली है ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर जानें IMD का पूर्वानुमान

    पार्किंग के लिए चक्कर काटते रहे सैलानी

    पार्किंग की तलाश में पर्यटक वाहन शहर के भीतर ही कई चक्कर काटते रहे। जाम प्रबंधन में पुलिस के भी जमकर पसीने छूटे। ईधर कैंची धाम जाने वाले सैलानियों की संख्या अधिक होने के कारण भवाली मार्ग में मस्जिद तिराहे से भूमियाधार तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।