Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पार्किंग में सो रहे दो युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 21 Feb 2017 05:03 AM (IST)

    रामगर के ग्राम छोई में एक रिसोर्ट की पार्किंग में सो रहे दो युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। ...और पढ़ें

    पार्किंग में सो रहे दो युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत
    पार्किंग में सो रहे दो युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत

    रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: ग्राम छोई स्थित एक रिसोर्ट की पार्किंग में सो रहे दो युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

    रिसोर्ट में विवाह समारोह का आयोजन था। इसमे शगुन गार्डन की केटरिंग की व्यवस्था की थी। शादी निपटने के बाद केटरिंग के दो कर्मचारी समीप ही पार्किंग में सो गए।

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

    सुबह के समय पार्किंग से निकले किसी वाहन ने रामनगर के ग्राम पीपल साना निवासी सोनू (25 वर्ष) को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन की चपेट में आने से दूसरा कर्मचारी रोहित ( 35वर्ष) घायल है। उसे उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया।

    यह भी पढ़ें: टिहरी में ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

    मौके पर पहुंचे सीओ मिथिलेश कुमार ने पार्किंग के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि किस वाहन से दोनों युवक कुचले गए।

    यह भी पढ़ें: शिक्षिका को कैश वैन कुचला, अस्पताल में मौत