विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर से केदारनाथ जा रहे थे चार दोस्त, रामगाढ़ नदी में नहाने उतरे; एक की मौत

Published: Sun, 02 Aug 2026 10:57 AM (IST)

जयपुर से केदारनाथ जा रहे चार दोस्तों में से एक युवक रामगाढ़ नदी में नहाते समय डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गरमपानी। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित जल विद्युत परियोजना के आगे नहा रहे चार युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ छड़ा ईकाई के जवानों ने बेहद गहराई वाले स्थान से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार लोगों को गहराई वाले स्थानों पर जाने से मना किया जाता है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा।

कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ को हुए रवाना 

शनिवार को जयपुर निवासी करन, नितेश, अंश व प्रिंस कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ को रवाना हुए। चारों अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ क्षेत्र में पहुंचे ही थे की झौटवाडा, जयपुर, राजस्थान निवासी प्रिंस बागौरिया ( 21) ने नहाने की इच्छा जताई। चारों जल विद्युत परियोजना के समीप गहरे पानी में नहाने उतर गए। इसी बीच प्रिंस असंतुलित होकर डूबने लगा।

साथियों ने प्रिंस को बचाने का प्रयास किया पर वह डूबता चला गया। युवकों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने तत्काल एसडीआरएफ व खैरना चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ छड़ा ईकाई की टीम ने नदी में खोजबीन अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद काफि गहराई में चट्टान के नीचे फंसा प्रिंस का शव बामुश्किल बाहर निकाला जा सका। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के साथी युवकों ने बताया कि सभी बारहवीं पास करने के बाद अब आगे की पढ़ाई के लिए काॅलेज में एडमिशन लेने की तैयारी में थे।

चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय के अनुसार मृतकों के स्वजनों को सूचना भेज दी गई है। स्वजनों के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। अभियान के दौरान एसआई पुष्कर जीना, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, विपुल भट्ट, कमल जोशी, राजेंद्र मेहरा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज में दर्दनाक हादसा, खेत में भरे पानी के बीच धसकी मिट्टी; अचानक बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें- नोएडा में ट्यूबवेल की हौदी में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत, प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।