Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: पहाड़ों पर बारिश से अलकनंदा नदी में बढ़ा जलस्तर, श्रीनगर के घाट डूबे

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:26 AM (IST)

    ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी उफान पर है, जिससे एनआईटी और अलकेश्वर घाट जलमग्न हो गए हैं। ...और पढ़ें

    अलकेश्वर घाट पूरी तरह जलमग्न। जागरण

    अलकेश्वर घाट पूरी तरह जलमग्न। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब अलकनंदा नदी के जलस्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

    बुधवार सुबह श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी उफान पर रही, जिससे एनआईटी घाट और अलकेश्वर घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए।

    नदी किनारों और घाटों की ओर न जाने की अपील 

    नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों और घाटों की ओर नहीं जाने की अपील की। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।

    श्रीनगर में नदी का खतरे का स्तर 536 मीटर और चेतावनी स्तर 535 मीटर निर्धारित है। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी खतरे के निशान से 1.70 मीटर नीचे बह रही है। गुरुवार सुबह नदी का जलस्तर 534.30 मीटर दर्ज किया गया।

    लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी तटों के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल बना रहा। 

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में बारिश से तबाही, किमाना गांव में भारी भूस्खलन; कई घरों में घुसा मलबा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से हाहाकार, आठ सड़कें बंद; स्कूलों में छुट्टी