उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से हाहाकार, आठ सड़कें बंद; स्कूलों में छुट्टी
बागेश्वर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे आठ मोटर सड़कें बाधित हैं और स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भूस्खलन और मलबा आने से जिले की आठ मोटर सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह कदम भारी वर्षा के पूर्वानुमान और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।
बिजली और पेयजल आपूर्ति प्रभावित
बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। जगह-जगह बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से पानी का संकट भी गहरा गया है।
प्रशासन और संबंधित विभाग सड़कें खोलने, बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा पेयजल व्यवस्था सामान्य करने में जुटे हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।