Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा: भारी बारिश के बाद 32 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद, दोनों ओर फंसे वाहन

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:46 AM (IST)

    करीब 32 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से फिर बंद हो गया है। पालीगाड़, सिलाई बैंड और झज्जरगाड़ में मल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। करीब 32 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे बुधवार रात से जारी मूसलधार बारिश के चलते भूस्खलन के कारण फिर जगह-जगह बंद हो गया है।

    आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़, सिलाई बैंड, झज्जरगाड़ में मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया है। एनएच बड़कोट की ओर से हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।

    बता दें कि बीते बुधवार रात से जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा का सिलसिला जारी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, आवाजाही ठप; गंगोत्री हाईवे भी बाधित

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में 32 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, भूस्खलन का जोखिम अब भी बरकरार