उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, आवाजाही ठप; गंगोत्री हाईवे भी बाधित
उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग का 25-30 मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट ...और पढ़ें
HighLights
यमुनोत्री पैदल मार्ग का 30 मीटर हिस्सा धंसा।
भारी बारिश के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप।
यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भी हुए बाधित।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। सोमवार रात से जारी वर्षा के कारण यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का करीब 25 से 30 मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) बड़कोट के अनुसार मार्ग वर्तमान में मार्ग पैदल आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। वैकल्पिक मार्ग निर्माण श्रमिकों की मदद से जल्द शुरू कराया जाएगा।
मलबा और बोल्डर आने से रास्ता बाधित
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड, सिलाई बैन्ड, जंगल चट्टी, दुर्बिल, बाडिया में भूस्खलन के चलते मलबा व बोल्डर आने के कारण बाधित हुआ है। इधर, गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन के चलते नेताला, गंगनानी सुनगर, भटवाड़ी चड़ेथी में मलबा व बोल्डर आने से बाधित है। सूचना पर एनएच बड़कोट की ओर से यमुनोत्री हाईवे और बीआरओ की ओर से गंगोत्री हाईवे पर मलबा व बोल्डर हटाने का काम जारी है।