बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: प्रकरण की होगी उच्च स्तरीय जांच, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा में कथित हेराफेरी की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पौड़ी। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा में कथित हेराफेरी के मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच शुरु हो गई है। शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल के निर्देशानुसार समिति 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने के भी निर्देश
गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी व स्वास्थ्य महानिदेशालय के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य नामित किया गया है।
समिति को जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषज्ञों अथवा अन्य व्यक्तियों से परामर्श एवं सहयोग लेने के साथ ही शासन को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मंडल आयुक्त आनंद स्वरुप ने बताया कि समिति जल्द ही बदरीनाथ धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जांच के दौरान संबंधित पक्षों, शिकायतकर्ता तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी तथ्यों का परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।