उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में चारधाम यात्रियों से बदसलूकी, पुलिस ने वापास दिलाई 1.14 लाख की राशि
श्रीनगर गढ़वाल में चारधाम यात्रियों के साथ टूर गाइड ने अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर विवाद सुलझाया और यात्रियों को 1.14 लाख रुपये ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा पर आए पर्यटकों के एक दल के साथ ट्रैवल एजेंसी के गाइड द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद न सिर्फ विवाद सुलझाया गया, बल्कि यात्रियों को उनकी अग्रिम राशि भी वापस दिलाई गई।
मामला शनिवार देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। दिल्ली निवासी अनुराग पटेल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि 19 सदस्यीय पर्यटक दल, जो चारधाम यात्रा पर आया था, के साथ टूर गाइड द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।
सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों से जानकारी ली। पर्यटकों ने टूर गाइड अनमोल (निवासी दिल्ली) पर अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गाइड के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे मौके से हटाकर वापस भेज दिया।
साथ ही ट्रैवल कंपनी को दी गई 1.14 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी यात्रियों को वापस कराई गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच की जा रही है, जबकि पर्यटकों के दल को सुरक्षित और सुचारु रूप से यात्रा जारी रखने में मदद की गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फरियादी महिला से थाने में मारपीट, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
यह भी पढ़ें- कौशांबी में कारोबारी से मारपीट कर बदमाशों ने लूटे 27 हजार, रस्सी से बांधकर निर्माणाधीन मकान की छत से लटकाया