विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी सीएम की भाभी कांति रावत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 01:31 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 09:04 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाभी कांति रावत ने सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप ...और पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी सीएम की भाभी कांति रावत
भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी सीएम की भाभी कांति रावत

सतपुली, पौड़ी [जेएनएन]: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाभी कांति रावत ने सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कांति रावत भाजपा प्रत्याशी एवं सीएम के पुराने साथी वेदप्रकाश वर्मा की पत्नी अंजना वर्मा के खिलाफ मैदान में उतरी हैं।

नवसृजित सतपुली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव स्थानीय नेताओं के साथ ही स्वयं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मुख्यमंत्री ने अपने गृहक्षेत्र की इस नवगठित नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपने पुराने साथी वेदप्रकाश वर्मा की पत्नी अंजना वर्मा को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। 

वहीं, सीएम के बड़े भाई जगपाल सिंह रावत की पत्नी कांति रावत ने मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल कर सीएम के सामने ही चुनौती पेश कर दी। 

विदित हो कि कांति रावत पूर्व में ग्राम पंचायत सतपुली की प्रधान रह चुकी हैं। वह लंबे समय से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तैयारियों में जुटी थीं। सीएम के वीटो के खिलाफ जाने पर उनके बड़े भाई जगपाल रावत व भाभी कांति रावत का कहना है कि उनकी निष्ठा वैचारिक रूप से हमेशा कांग्रेस के प्रति रही है। भाजपा की वह हमेशा खिलाफत करते आए हैं। बहरहाल, सीएम देवर की पार्टी के खिलाफ भाभी के चुनाव मैदान में उतरने से सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः टिकट कटने और बदलने पर भाजपा में बगावत

यह भी पढ़ें: दावेदारों के दबाव में भाजपा और कांग्रेस ने बदले कई प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: असंतोष से निपटने को डैमेज कंट्रोल में सख्ती से कांग्रेस का गुरेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।