विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून ईगल्स और चमोली रॉयल्स ने जीते क्रिकेट मुकाबले

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 07:00 AM (IST)

जीआइटीआइ मैदान में गढ़वाल प्रीमियर लीग के तहत खेले गए किक्रेट मुकाबले में देहरादून ईगल्स ने रुद्रप्रयाग ब्लास्टर और चमोली रॉयल्स ने कोटद्वार नाइट राइडर्स मात दी।

News Article Hero Image

श्रीनगर गढ़वाल, [जेएनएन]: जीआइटीआइ मैदान में गढ़वाल प्रीमियर लीग के तहत खेले गए किक्रेट मुकाबले में देहरादून ईगल्स ने रुद्रप्रयाग ब्लास्टर और चमोली रॉयल्स ने कोटद्वार नाइट राइडर्स मात दी। देहरादून के इमरान और चमोली के प्रवेश दहिया मैन ऑफ दि मैच रहे।
जीपीएल में पहला मुकाबला देहरादून ईगल्स और रुद्रप्रयाग ब्लास्टर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रप्रयाग के बल्लेबाजों ने 20 ओवरों में 115 रन बनाए। आरएस रावत ने 27 और मनोज ङ्क्षसह ने 19 रनों का योगदान दिया।

पढ़ें-नैनीताल को हराकर टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचा देहरादून
देहरादून ईगल्स के गौरव ने दो विकेट लिए। देहरादून ईगल्स ने एक विकेट खोकर 14 ओवरों में 116 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इमरान ने 65 रन और कुलदीप ने 30 रन बनाए। रुद्रप्रयाग के प्रमोद ने एक विकेट लिया।

पढ़ें: एथलेटिक्स में उधमसिंह नगर ओवरऑल चैंपियन
गढ़वाल प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला चमोली रॉयल्स और कोटद्वार नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चमोली ने 20 ओवरों में 186 रन बनाए। प्रवेश दहिया ने शानदार 92 और दीपांकर रमोला ने 35 रन बनाए।

पढ़ें-शरदोत्सव मेले में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस रही विनर
कोटद्वार नाइट राइडर्स के बल्लेबाज 162 रन ही बना पाए। कप्तान सूरज राणा ने 41 और शशांक ने 34 रन बनाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रशांत नौटियाल, आयोजक सचिव कुलवीर उनियाल, आयूष मियां, नीरज रावत, जयदीप भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं धर्मेंद्र चौधरी व रवि रावत ने अंपायर की भूमिका निभाई।
पढ़ें: रुद्रप्रयाग में चली क्रिकेट प्रतियोगिता में चौरास और दिल्ली रहे विजेता

पढ़ें:-दिव्यांशी, अदिति और वंश ने जीते बैडमिंटन के खिताब

पढ़ें:-दून स्कूल ने जीता पीसी बत्ता मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट