लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी ने किया हमला, एक बुजुर्ग की मौत
कोटद्वार रेंज के लैंसडौन वन प्रभाग में एक हाथी के हमले में 70 वर्षीय बृजमोहन सिंह की जान चली गई। वे अपने मित्र के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने सुखरो ...और पढ़ें

हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत। प्रतीकात्मक
HighLights
कोटद्वार रेंज में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
70 वर्षीय बृजमोहन सिंह चारा लेने गए थे
वन विभाग और पुलिस ने शव बरामद किया
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी बृजमोहन सिंह (70) अपने मित्र हेमेंद्र सिंह कंडारी के साथ कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो बीट की कक्ष संख्या दो में मवेशियों को चारे के लिए लेकर गए थे। जहां दोपहर करीब बारह बजे एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हेमेंद्र किसी तरह जंगल से बाहर निकल कर आए और घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। काफी तलाश के बाद जंगल में बृजमोहन का शव बरामद कर लिए गया है।