Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अप्रैल में ही तपने लगे पहाड़, श्रीनगर गढ़वाल में 35 पार हुआ पारा

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:10 PM (IST)

    गढ़वाल घाटी, विशेषकर श्रीनगर में अप्रैल में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। गढ़वाल घाटी में दो दिन से हल्की धुंध छाने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि हो रही है। बीते एक पखवाड़े में तापमान अधिक होने के साथ ही आर्द्रता में कमी दर्ज की गई है।

    हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भौतिकी विभाग के वैज्ञानिक और हिमालयन एटमास्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स रिसर्च लैबोरेटरी के मुख्य अन्वेषक डा. आलोक सागर गौतम और उनके शोध छात्रों ने बताया कि पहाड़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

    तापमान अधिक होने का प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होना है। साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने से वातावरण में धुंध छा रही है, जिस कारण सूरज की तपन सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक महसूस हो रही है।

    शोधार्थियों के साथ अपनी स्टडी में डा. गौतम ने बताया कि बीते एक सप्ताह में पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में 2 से 32 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

    उन्होंने हिमालयन एटमास्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में स्थापित आटोमैटिक वेदर स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि गढ़वाल घाटी, विशेषकर श्रीनगर में 13 से 17 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

    इस अवधि में न्यूनतम तापमान 14.92 डिग्री सेल्सियस और अधिकत 35.44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    यही नहीं, औसत तापमान भी 24.33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तापमान बढ़ने से आर्द्रता में दर्ज किया गया। इसी दौरान सापेक्ष आर्द्रता 22 से 54 प्रतिशत तक बनी हुई है।

    उन्होंने बताया कि तापमान में हो रही वृद्धि का एक प्रमुख कारण नगर क्षेत्र से लगे जंगलों में आग की घटनाओं में इजाफा होना है।

    इस समस्या के कारण वातावरण में ऊष्मा और शुष्कता बढ़ रही है, जिस कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

    उन्होंने बताया कि बीते मार्च में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिला था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुन: वातावरण में धुंध छाई हुई है, जिस कारण गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बने रहने की संभावना है।

    बीते पांच दिन में रोजाना बढ़ता रहा तापमान

    हिमालयन एटमास्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में स्थापित आटोमैटिक वेदर स्टेशन के आंकड़ों के हिसाब से श्रीनगर में 13 से 17 अप्रैल तक रोजाना तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    • दिन-न्यूनतम-अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    • 13 अप्रैल-15.39-33.22 
    • 14 अप्रैल-16.42-33.520
    • 15 अप्रैल-14.92-34.95
    • 16 अप्रैल-16.95-35.44
    • 17 अप्रैल-17.13 व 34.75

    इस दौरान औसत तापमान भी 23.72 डिग्री से लेकर 35.20 डिग्री सेल्सियस रहा।

    स्वास्थ्य का रखें ख्याल

    संयुक्त उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल गुसाईं ने मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों से बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने को कहा है।

    उन्होंने दोपहर को तेज धूप में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है। उन्होंने डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस का उपयोग करने और श्वसन रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: तराई-भाबर में दिखने लगे सूरज के तेवर, हल्द्वानी में 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा