Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर गढ़वाल: डामर से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की हुई मौत

    Updated: Fri, 22 May 2026 04:26 PM (IST)

    कीर्तिनगर के दुग्गड़ा जांखी मोटर मार्ग पर डामर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक विपिन की मौके पर ही मौत हो ग ...और पढ़ें

    हादसे के बाद खाई से चालक का शव को लेकर आती रेस्क्यू टीम।

    हादसे के बाद खाई से चालक का शव को लेकर आती रेस्क्यू टीम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। कीर्तिनगर विकासखंड के दुग्गड़ा जांखी मोटर मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

    हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ट्रक सड़क निर्माण के लिए डामर लेकर जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जाखी रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

    सूचना पर कोतवाली कीर्तिनगर, स्थानीय चौकी दुगड्डा पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक सड़क से करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।

    पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हाट, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

    बताया कि ट्रक श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहा था। ग्राम चौकी से आगे शोड, पाली तोक के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में हादसा, आम तोड़ रहे किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में बायलर फटने से बड़ा हादसा, लिंटर गिरने से दबे कई मजदूर; राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम