Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी के कोटद्वार में आबादी के बीच हाथियों का आतंक, वन विभाग की चुप्पी से लोग भयभीत

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:28 PM (IST)

    हाथियों की आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती धमक से कोटद्वार के सिद्धबली-सनेह मार्ग और ग्रास्टनगंज के लोग दहशत में हैं। ...और पढ़ें

    कोटद्वार में सिद्धबली-सनेह मार्ग पर अपने बच्चे के साथ घूमती हथिनी। वीडियो ग्रैब

    कोटद्वार में सिद्धबली-सनेह मार्ग पर अपने बच्चे के साथ घूमती हथिनी। वीडियो ग्रैब 

    HighLights

    1. सिद्धबली-सनेह मार्ग पर हाथियों की लगातार आवाजाही

    2. ग्रास्टनगंज में हाथी आवासीय परिसर में घुस गया

    3. वन विभाग की निष्क्रियता से स्थानीय लोग चिंतित

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। पिछले कई दिनों से सिद्धबली-सनेह मार्ग पर हाथियों की धमक बनी हुई है। आए दिन हाथी मार्ग से होते हुए सिद्धबली मंदिर की पार्किंग स्थल पर पहुंच रहे हैं।

    देर रात तक आबादी में बनी हाथियों की धमक ने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात हाथी ग्रास्टनगंज स्थित एक आवासीय परिसर में घुस गया। परिवार के लोगों ने छत पर चढ़कर हाथियों को भगाया।

    सिद्धबली-सनेह मार्ग का अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि मार्ग पर आए दिन हाथियों की धमक बनी रहती है। पिछले एक सप्ताह से हाथी अपने छोटे बच्चे के साथ सिद्धबली मंदिर की पार्किंग में पहुंच रहा था।

    यहां हाथी व उसके बच्चे की चहलकदमी को लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। शनिवार रात भी हाथी अपने बच्चे के साथ जंगल से निकल कर मार्ग पर पहुंचा।

    यहां से पार्किंग स्थल पर जाने के बजाय इस बार हाथी सीधे ग्रास्टनगंज की ओर गया। देर रात तक हाथी ग्रास्टनगंज की सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया।

    साथ ही एक घर का गेट खुला होने पर वह उसके भीतर घुस गया। लोगों ने शोर मचाकर हाथी को भगाया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी में बढ़ रही हाथियों की धमक ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

    रात के अंधेरे में हाथी कब किसपर हमला कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में वन विभाग को समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ में हाथी का उत्पात, घर पर किया हमला

    यह भी पढ़ें- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर फंसा हाथी का शावक, बचाने उतरा पूरा झुंड; हावड़ा-मुंबई रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए