कोटद्वार में खाई में मिली हरियाणा नंबर की बाइक, मालिक लापता
कोटद्वार पुलिस ने कोटद्वार-रामड़ी मोटर मार्ग पर एक खाई से हरियाणा नंबर की बाइक बरामद की है। बाइक के मालिक का पता नहीं चल पा रहा है, पुलिस गुरुग्राम पु ...और पढ़ें

खाई से बाहर निकाली गई बाइक. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार रामड़ी मोटर मार्ग पर खाई में एक बाइक बरामद की है। हरियाणा नंबर की इस बाइक के स्वामी की तलाश की जा रही है।
गुरुवार सुबह कोटद्वार रामड़ी मोटर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर गए एक पुलिसकर्मी ने कोतवाली में खाई में बाइक गिरे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिरी बाइक को बाहर निकाला और कोतवाली में खड़ा कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अप निरीक्षक शशिभूषण जोशी ने बताया की मौके पर किसी तरह का कोई खून अथवा अन्य निशान नहीं मिला। बताया कि बाइक गुरूग्राम (हरियाणा) में पंजीकृत है। जब पंजीकृत नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो नंबर स्विच ऑफ था। बताया कि बाइक स्वामी का पता लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।