उत्तराखंड: कोटद्वार में बैंक कर्मी बनकर लाखों की ठगी, योनो ऐप के जरिए उड़ाए 1.47 लाख रुपये
कोटद्वार में एक व्यक्ति बैंक कर्मी बनकर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात ठग ने एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करवाकर उसके खाते से 1.47 लाख रुपये निकाल लिए। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोटद्वार । उत्तराखंड के कोटद्वार में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति से लाखों की ठगी कर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में कोटद्वार निवासी विकाश ने बताया कि उन्होंने अपने फोन पर गूगल से एसबीआई योनो एप डाउनलोड किया।
इसके बाद उन्हें एक फोन आया और अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह योनो की मेन ब्रांच पुणे से बोल रहा है। इसके बाद जैसे-जैसे उन्होंने कहा वह करते चले गए। कुछ देर में उनके खाते से 1,47,000/-रुपये निकले गए।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।