Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटद्वार में पति की संदिग्ध मौत: पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, 10 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:23 AM (IST)

    बीते वर्ष कोटद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पति की मौत के मामले में पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायत दी। विसेरा रिपोर् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. पत्नी ने पति की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक जताया।

    2. विसेरा रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई।

    3. पुलिस ने 10 माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। बीते वर्ष एक सितंबर को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का आशंका जताते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

    उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में काशीरामपुर, मल्ला निवासी रीता देवी ने बताया कि उसके पति कमल उर्फ कोमल का बीते वर्ष एक सितंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। बताया कि उसके पति की पटेल मार्ग में इलैक्ट्रिकल की दुकान थी। दुकान में उसके पति बिजली फिटिंग, मरम्मत आदि का कार्य संचालित किया करते थे। जिसमें बतौर हैल्पर मेरा छोटा भाई सुधीर लगभग दो वर्षों से उनके साथ रहकर कार्य करता है।

    बताया कि कमल 2018 से सरकारी विभागों में बिजली फिटिंग, मरम्मत का कार्य बतौर ठेकेदारी पंजीकरण सहित किया करते थे। साथ ही जल संस्थान, जल निगम व अन्य सरकारी विभागों में सरकारी ठेके पर कार्य किया करते थे। एक सितंबर 2025 को कमल को जल निगम विभाग ने एक सरकारी ठेका पास हुआ। उक्त ठेके के स्वीकृत होने की खुशी में उनके पति और कुछ विभागीय कर्मियों ने बुद्धा पार्क के समीप ढ़ाबे में पार्टी की।

    बताया कि रात करीब नौ बजे पति की दुकान में काम।करने वाला रोहित उनके घर आया और कमल द्वारा अत्यधिक शराब पीने की बात कह घर से कार लेकर चला गया। रात करीब 11 बजे वह कमल को घर लेकर आया। बताया कि उसके पति बुरी तरह नशे की हालत में थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना मना: 1 अगस्त से लागू होगा प्रतिबंध, तैयारियां तेज

    कुछ देर बाद ही उसके पति की ज्यादा हालत खराब हो गई। वह रोहित के साथ कमल उर्फ कोमल को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर गये। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उन्होंने पुलिस में लिखित और मौखिक शिकायत देकर पति की हत्या की आशंका जताई।

    लेकिन, पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। बताया कि नवंबर में आई बिसरा रिपोर्ट में पता चला कि उनके पति की मौत जहर के सेवन से हुई है। रीता देवी ने बताया कि उनके पति को खाने में जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दो गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है।