पौड़ी के लैंसडौन में जंगल की आग से मचा हड़कंप, सेना और दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा
लैंसडौन में सेना और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाने से एक बड़ा ...और पढ़ें

लैंसडौन में जंगल की आग को बुझाते कर्मी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन (पौड़ी)। रविवार को सेना और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयासों से बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार शाम लैंसडौन के जंगलों में लगी आग तेजी से केंद्रीय विद्यालय की तरफ बढ़ गई। सेना और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
रविवार शाम लेखा नगर लैंसडाउन के पास जंगल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोटद्वार से फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना की गई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के समीप जंगल में भीषण आग लगी हुई थी, जो तेजी से स्कूल एवं आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी।
फायर सर्विस टीम द्वारा बिना समय गंवाए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर गढ़वाल रायफल्स की टीम भी अपने वाटर टेंडर के साथ आग बुझाने में जुटी रही। नतीजा, संयुक्त रूप से आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।