देहरादून के कोठा गांव में जंगल की आग बेकाबू, वन विभाग की टीम जुटी बुझाने में
देहरादून के कालसी ब्लॉक के कोठा गांव के पास आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग 24 घंटे बाद भी बेकाबू है। तेज हवाओं और सूखे पत्तों के कारण आग लगातार फैल रही ...और पढ़ें

साहिया क्षेत्र में कोठा गांव के पास आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग के कारण उठता धुंआ। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, साहिया (देहरादून)। कालसी ब्लाक अंतर्गत कोठा गांव के समीप आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग रविवार को और भड़क गई। 24 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि क्रू स्टेशन पर तैनात वन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।
ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण आग लगातार भड़कती जा रही है। इस बीच पूरे क्षेत्र में रविवार को धुंए का गुबार नजर आया। जंगल में बांझ, बुरांश, काफल, देवदार के पेड़ धू धूकर जल रहे हैं।
कोठा तारली गांव के पास आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को आग लगी थी। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास हुए। बांझ के पत्तों और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैलती गई।
वन दारोगा चांदनी नेगी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाकर इसे फैलने से रोकना था, लेकिन रविवार तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आग बुझाने वाली वन विभाग की टीम में वन दारोगा पूजा चौहान, वन बीट अधिकारी प्रीतम सिंह, नीरज भंडारी, शिवराम तोमर, विक्की चौहान आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के सांपला और चौरास में जंगल की आग का तांडव, लाखों की वन संपदा खाक
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: जंगल की आग बुझाते वक्त खाई में गिरा वन कर्मचारी, मौत
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सोमेश्वर रेंज में भीषण जंगल की आग, कई गांवों में भारी नुकसान; देर रात काबू