विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

By KamalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 02 Nov 2026 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 05:02 PM (IST)

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी कीर्तिनगर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गलत दिशा से आ रहे वाहन से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी सोमवार को कीर्तिनगर पुल के समीप हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में विधायक को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की कार सोमवार को कीर्तिनगर पुल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद विधायक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- जमीन पर नहीं, खंभे पर पेट के बल घूमकर होता है ये गढ़वाली डांस; रोंगटे खड़े कर देगा कलाकारों का अनोखा करतब

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब पीएम मोदी के मन की बात गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी होगी प्रसारित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।