उत्तराखंड के लैंसडौन में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर दर्जी से लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
द्वारिखाल के चेलूसैण गांव में एक दर्जी को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगाया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन। द्वारिखाल विकासखंड के ग्राम चेलूसैण में एक टेलर से मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर साइबर ठगों ने लाखों की ठगी कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में परमानंद ने बताया कि उनकी चेलूसैण ने टेलरिंग शॉप है।
बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें सामने वाले ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि में मनी लांड्रिग केस में फंस गया हूं। किसी संदीप ने बयान दिया है कि उसने आपसे 2 लाख रूपये में खाता खरीदा है और 68 लाख आपके खाते में दिये हैं।
कहा कि खाते की जांच होगी और जांच सीबीआई अधिकारी करेंगे। उसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई और मुझसे बैंक संबंधी जानकारी ली। बताया कि उनके कहने पर उन्होंने अपनी 5 लाख की तीन एफडी तोड़ कर बैंक खाते में जमा कर दी।
उसके बाद यह धनराशि उनके बताए खाते में भेज दी। इसके बाद उन्होंने जेवर पर लोन लेने को कहा, जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनसे ठगी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है।