पौड़ी में गुलदार का आतंक: मकर संक्रांति के स्नान को जा रहे व्यक्ति को बनाया निवाला, इलाके में दहशत
पौड़ी के बाड़ा गांव में मकर संक्रांति के स्नान के लिए जा रहे नेपाल मूल के एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर उसे मार डाला। यह घटना सुबह करीब 6 बजे गांव क ...और पढ़ें

पौड़ी में गुलदार का आतंक: मकर संक्रांति के स्नान को जा रहे व्यक्ति को बनाया निवाला
HighLights
पौड़ी के बाड़ा गांव में गुलदार ने किया हमला।
मकर संक्रांति स्नान को जा रहे व्यक्ति की मौत।
नेपाली मूल के व्यक्ति को गुलदार ने निवाला बनाया।
जागरण संवाददाता, पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया।
वह गांव के समीप धारे में मकर संक्रांति के स्नान को सुबह करीब 6 बजे गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दी है।
ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रशासन व वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गुलदार दिखाई देने को लेकर लगातार वन विभाग को जानकारी दी जा रही थी। बावजूद इसके वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बाड़ा में मृतक का नाम लक्ष्मण बहादुर बताया जा रहा है।