पौड़ी में जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, घायल को एयरलिफ्ट कर भेजा जाएगा एम्स
पौड़ी के पाबौ ब्लॉक में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ज्योति देवी नाम की महिला के चेहरे, सिर और पैरों में गंभीर च ...और पढ़ें

गश्त के लिए विभागीय टीम तैनात कर दी गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पौड़ी। विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत खंडूली स्थित ओडली गांव के समीप जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है।सीएचसी पाबौ में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वन विभाग क्षेत्र में पांच कैमरा ट्रैप लगाएगा। गश्त के लिए विभागीय टीम तैनात कर दी गई है।
बुधवार को विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत खंडूली निवासी जगदीश सिंह की पत्नी ज्योति देवी छह-सात सहेलियों के ओडली गांव के पास जंगली में घास काटने गई। जहां ज्योति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। सहेलियों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। लेकिन इस दौरान वह भालू के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने गंभीर रुप से घायल ज्योति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाबौ डा. पंकज सिंह ने बताया कि भालू के हमले में महिला के चेहरे, सिर, पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान खंडूली ठाकुर सिंह ने कहा कि भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दशहत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवार को समुचित मुआवजा प्रदान किए जाने और क्षेत्र को भालू के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
घायल को किया जाएगा एयरलिफ्ट
पौड़ी: भालू के हमले में घायल महिला को एयरलिफ्ट किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य भरत रावत ने बताया कि भालू के हमले में ज्योति देवी गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। जिन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए एम्स भेजा जाएगा। घायल का बेहतर उपचार सरकार की पहली प्राथमिकता है।
खबरें और भी
भालू के हमले में महिला के घायल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त के लिए टीम तैनात कर ली है। प्रभावित क्षेत्र में जल्द ही पांच कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। पीड़िता को जल्द ही मानक के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। - आयशा बिष्ट, एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी
यह भी पढ़ें- Bear Attack: उत्तराखंड में भालू के डर से परिवार ने छोड़ा गांव, सुरक्षा देगा वन विभाग
यह भी पढ़ें- रानीखेत के नैनीसेरा व गंगोड़ा में भालू की दस्तक, वन कर्मियों नेगश्त तेज की