Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2016 07:04 AM (IST)

    चौबट्टाखाल विधायक तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जनता भी चाहती है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देवभूमि में विकास की नई इबारत लिखी जाए। साथ ही उन्होंने सीए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोटद्वार, [जेएनएन]: चौबट्टाखाल विधायक तीरथ सिंह रावत ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़े जन सैलाब को प्रदेश सरकार के प्रति जनता में फैली निराशा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि जनता भी चाहती है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देवभूमि में विकास की नई इबारत लिखी जाए।
    भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत वर्षों बाद भी आपदा पीड़ितों को मदद उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उत्तराखंड को आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने के सपने देखे थे, लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।

    पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस से निराशा हाथ लगने के बाद अब जनता प्रधानमंत्री की ओर आस लगाए बैठी है, उम्मीद कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी की देख रेख में ही देवभूमि का कल्याण संभव है।

    पढ़ें-उत्तराखंड में 1045 करोड़ की घोषणाओं को महज 82 लाख जारीः मुन्ना सिंह
    उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हिट-शो बताते हुए दावा किया कि इस विस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन होगी। इस अवसर पर पार्टी जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेत्री अनीता आर्य समेत कईं अन्य उपस्थित रहे।
    पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी

    पढ़ें-गंगा स्नान करने से भी नहीं धुलेंगे मुख्यमंत्री के पाप : महाराज

    खबरें और भी