Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर गढ़वाल में LPG गैस वितरण की अव्यवस्था: सूचना मिलते ही दैनिक कार्य छोड़ सिलिंडर के लिए दौड़ लोग

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 05:18 PM (IST)

    श्रीनगर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर विवाद और धक्का-मुक्क ...और पढ़ें

    श्रीनगर तहसील के समीप शनिवार को रसोई गैस लेने उमड़े उपभोक्ता। जागरण।

    श्रीनगर तहसील के समीप शनिवार को रसोई गैस लेने उमड़े उपभोक्ता। जागरण। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, श्रीनगर गढ़वाल। प्रशासन और सरकार के तमाम दावों के बावजूद श्रीनगर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है।

    रसोई गैस सिलिंडेर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

    हालात यह हैं कि कई बार उपभोक्ता आपस में ही उलझ रहे हैं और विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। वितरण केंद्रों पर रसोई वाहन की सूचना मिलने पर उपभोक्ता दैनिक कार्य छोड़ तड़के से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं।

    LPG Gas Crisis In srinagar Garhwal

    शनिवार को तहसील के समीप गैस वितरण की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइनों में खड़े हो गए। जैसे ही गैस वाहन मौके पर पहुंचा, सिलिंडर लेने को लेकर होड़ मच गई।

    इस दौरान उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए वितरण कार्य भी प्रभावित रहा।

    इधर, डांग क्षेत्र में भेजा गया रसोई गैस का छोटा वाहन भी उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने में नाकाम साबित हुआ।

    सीमित सिलिंडरों के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

    रसोई गैस सिलिंडर वितरण में अव्यवस्था और तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

    डीएसी नम्बर मिलने में भी हो रही देरी

    गैस बुकिंग की प्रक्रिया भी उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल बनी हुई है। सिलिंडर भरवाने के लिए पहले उपभोक्ताओं को एजेंसी के मोबाइल नम्बर पर मिस काल करनी होती है, जिसके बाद डीएसी नम्बर प्राप्त होता है, लेकिन अब यह नम्बर समय पर नहीं मिल रहा है।

    कई उपभोक्ताओं को एक-एक दिन बाद डीएसी नम्बर मिल रहा है, जबकि पहले डीएसी नम्बर मिसकाल देने पर तत्काल उपलब्ध हो जाता था।

    इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि मिस काल के लिए समय निर्धारित है। सुबह पांच बजे से सात बजे तक और सांय आठ बजे से रात 12 बजे तक मिस काल करनी होती है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में एलपीजी संकट: घटतौली और कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रसोई गैस व ईंधन की कमी नहीं, मुख्य सचिव बोले- पैनिक होने की आवश्यकता नहीं