Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में एलपीजी संकट: घटतौली और कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 09:49 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देहरादून में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित है। उपभोक्ता गैस सिलिंडरों की कमी, कालाबाजारी और घटतौली से परेशान हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पश्चिम एशिया में युद्ध जारी है और इससे एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित है। गैस की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी मची है।

    वहीं, आपूर्ति प्रभावित होने से गैस की कालाबाजारी और सिलिंडरों में गैस की घटतौली (कम गैस) शिकायतें आम हैं।

    जिला आपूर्ति विभाग की टीमें लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही हैं, बावजूद इसके कालाबाजारी और घटतौली हो रही है।

    घरेलू गैस की आफलाइन बुकिंग के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों के कार्यालय पहुंच रहे हैं। होम डिलीवरी होने वाले सिलिंडर में गैस कम निकल रही है।

    क्लेमेनटाउन क्षेत्र में डिलीवरी वाले सिंलिडर में निर्धारित वजन से कम गैस मिलने से उपभोक्ता गुस्से में आ गया।

    सिलिंडर इलेक्ट्रानिक कांटे पर तौला तो करीब तीन किलोग्राम गैस कम मिली। कर्मचारी ने दूसरा सिलिंडर देकर उपभोक्ता का गुस्सा शांत किया।

    वहीं, चंद्रबनी के एक उपभोक्ता को चार किलोग्राम कम गैस का सिलिंडर मिला। उपभोक्ता ने डिलीवरी ब्वाय को फोन कर दूसरा सिलिंडर मंगवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसी तरह कई उपभोक्ता गैस की घटतौली का शिकार हो रहे हैं।

    घरेलू एलपीजी सिलिंडर में 14.200 किलोग्राम गैस होनी चाहिए। सिलिंडर का अपना अलग-अगल वजन हो सकता है, लेकिन उसमें गैस की मात्रा सामान होनी चाहिए। अगर, उपभोक्ताओं को कम गैस का सिलिंडर दिया गया है तो उसकी शिकायत मोबाइल नंबर 9412113045 पर उपभोक्ता कर सकते हैं।
    - केके अग्रवाल, डीएसओ

    यह भी पढ़ें- देहरादून में गैस आपूर्ति पटरी पर, कड़ी निगरानी में 16 हजार से ज्यादा सिलिंडर बांटे

    यह भी पढ़ें- देहरादून में गैस सिलिंडर की किल्लत: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी, उपभोक्ता परेशान