Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में गैस सिलिंडर की किल्लत: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी, उपभोक्ता परेशान

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:48 PM (IST)

    देहरादून में उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकांश एजेंसियां गैस की उपलब्धता न होने का बहाना बना रही हैं।

    जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जबकि प्रशासन लगातार आपूर्ति बढ़ाने का दावा कर रहा है। सोमवार को जिन एजेंसियों में साप्ताहिक अवकाश था, उन्होंने होम डिलीवरी नहीं की।

    जिला प्रशासन गैस की दिक्कतों को दूर करने को लेकर तमाम दावे कर रहा है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद बैकलाग न होने पर 24 घंटे के भीतर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके अलावा उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी करने के निर्देश हैं। जिन निर्देशों में गैस एजेंसियां सहूलियत महसूस कर रही हैं।

    उनका अनुपालन सख्ती से किया जा रहा है, लेकिन जब गैस की होम डिलीवरी की बात आती है तो बुकिंग के दो हफ्ते बाद भी गैस उपलब्ध नहीं की जा रही है।

    इसके अलावा बैकलाग को लेकर भी संशय बना हुआ है। एक ओर बैकलाग समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरे ओर एजेंसियों को पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी एवं गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

    गैस डिलीवरी का मैसेज बन रहा चुनौती

    प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है कि जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग ही नहीं कराई है। उनके मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग एवं डिलीवरी का मैसेज आ रहा है।

    यह उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसमें अंदेशा लगाया जा रहा है या तो आयल कंपनी के साफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत हैं या उपभोक्ताओं के कंज्यूमर नंबर से एजेंसियां स्वयं गैस बुकिंग कर कालाबाजारी कर रही हैं।

    इन तमाम समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं को पूर्व में इन चुनौतियों से गुरजना पड़ा है, वह डीएसओ कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    केके अग्रवाल, डीएसओ

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में PNG गैस कनेक्शन कैसे लें? यह है उपभोक्ताओं के लिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    यह भी पढ़ें- देहरादून में रसोई गैस कालाबाजारी रोकने को कड़ा कदम, बिना OTP सिलिंडर देने पर दर्ज होगा मुकदमा