Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर गढ़वाल: महाराष्ट्र की महिला यात्री की पहल, बेस अस्पताल को दिए पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन

    Updated: Mon, 18 May 2026 09:27 PM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आईं एक महिला यात्री ने श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल को तीन पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन दान किए। ...और पढ़ें

    बेस अस्पताल कर्मी को आक्सीजन केन प्रदान करतीं तोषी चौधरी। जागरण

    बेस अस्पताल कर्मी को आक्सीजन केन प्रदान करतीं तोषी चौधरी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। महाराष्ट्र से केदारनाथ धाम यात्रा पर आयीं महिला यात्री ने बेस अस्पताल को तीन पोर्टेबल और डिस्पोजेबल आक्सीजन कैन प्रदान कीं।

    वह उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आक्सीजन की कमी महसूस होने की संभावना को देखते हुए यह आक्सीजन कैन साथ लायीं थीं, जो केदारनाथ धाम यात्रा से वापस लौटते समय उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भेंट कीं।

    महाराष्ट्र से आयीं महिला यात्री तोषी चौधरी ने बताया कि केदारनाथ जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्र में आक्सीजन की कमी महसूस होने की संभावना को देखते हुए वह यह कैन अपने साथ लायीं थीं, लेकिन उन्हें यात्रा के दौरान इन डिस्पोजेबल आक्सीजन कैन की किसी भी प्रकार की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे वह उनके पास रह गयीं।

    उन्होंने कहा कि यह आक्सीजन कैन बेस अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों और तीर्थयात्रियों के उपयोग में आ सकें इसी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने इन कैन को बेस अस्पताल को भेंट किया।

    उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में यदि किसी यात्री या मरीज को अचानक सांस लेने में दिक्कत हो तो यह आक्सीजन केन उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    महिला यात्री के इस निर्णय की अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अस्पताल में गंदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, अधिकारियों को लगाई फटकार

    यह भी पढ़ें-  ऋषिकेश में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दी चेतावनी, बोले- बिना किसी जरूरत मरीज रेफर किए तो छोडूंगा नहीं