Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी हाईवे पर हादसा: दिल्ली से पहाड़ घूमने आए 3 दोस्तों की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौके पर मौत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:39 PM (IST)

    पौड़ी के सतपुली में दिल्ली से आए पर्यटकों की बोलेरो पर बोल्डर गिरने से एक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन् ...और पढ़ें

    हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन।

    हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन।

    HighLights

    1. सतपुली में दिल्ली के पर्यटकों के वाहन पर गिरा बोल्डर

    2. हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई

    3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    संवाद सूत्र, सतपुली (पौड़ी)। दिल्ली से पहाड़ों की ओर घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों के वाहन पर बोल्डर गिर गया। दुर्घटना में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हैं। दोनों घायलों को सतपुली के हंस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

    केशवपुरम (दिल्ली) निवासी श्रीकांत (45) पुत्र माधवन अपने दो मित्रों जहांगीरपुरी निवासी शरणजीत (60) पुत्र भगवान सिंह और बंगाल निवासी उदय (40) पुत्र रतन के साथ रविवार सुबह दिल्ली से बोलरो वाहन से पहाड़ों की ओर घूमने निकले। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वे गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहे थे।

    इसी दौरान सतपुली मल्ली के समीप अचानक उनके वाहन के ऊपर बोल्डर आ गिरा। बोल्डर गिरने से बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन में सवार श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

    वाहन में फंसे शरणजीत और उदय को वाहन से वाहन निकालने के लिए एसडीआरएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    दरअसल, बोल्डर से वाहन बुरी तरह पिचक गया, जिस कारण एसडीआरएफ ने कटर मशीन से वाहन को काट घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को हंस चिकित्सालय में भेजा गया।

    सतपुली थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि तीनों मित्र दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं और पहाड़ घूमने के लिए आज सुबह से दिल्ली से निकले थे। बताया कि घायल मंदिर जाने की बात कह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्य प्रदेश के पति-पत्नी की मौत और तीन घायल

    यह भी पढ़ें- फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, कोटकपूरा रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक; तीन युवकों की मौत