Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक का बोर्ड... काली फिल्म चढ़े शीशे और हूटर, यूपी की गाड़ी का उत्तराखंड में चालान

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

    पौड़ी पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक वाहन का चालान किया। वाहन पर 'विधायक' का बोर्ड, काली फिल्म और अवैध हूटर लगा था, जिसे जब्त कर फिल्म ...और पढ़ें

    पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पौड़ी । तेज रफ्तार में वाहनों को ओवरटेक कर हूटर बजाते हुए स्कार्पियो कार तेजी के साथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही थी। कार पर विधायक का बोर्ड लगा था व अंदर चार युवक सवार थे।

    स्थानीय लोगों ने जैसे ही सड़क पर हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार के साथ वाहन को आबादी वाले क्षेत्र से गुजरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

    श्रीनगर चौकी के समीप चेकिंग कर रही यातायात पुलिस ने कार को रोक दिया व सवार युवकों में से कौन विधायक है इसकी जानकारी ली। विधायक के वाहन में मौजूद न होने पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में चालानी कार्यवाही की।

     उक्त वाहन को भी रोका गया

    यातायात पुलिस उप निरीक्षक अनिल रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को श्रीनगर चौकी के समीप नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कार में कुछ युवक सवार हैं व हूटर बजाते हुए रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे हैं।

    एसआई अनिल रावत ने बताया कि चौकी के समीप अन्य वाहनों के साथ उक्त वाहन को भी रोका गया व युवकों से पूछताछ की गई। कहा को युवकों से गाड़ी पर विधायक नेम प्लेट लगाने का कारण व हूटर बजाने का कारण पूछा गया। युवकों द्वारा बताया गया कि वह विधायक के रिश्तेदार हैं।

    बदरीनाथ की यात्रा पर निकले हैं, यात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए बोर्ड व हूटर लगाया था। ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंग ने बताया कि श्रीनगर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

    खबरें और भी

    इसी के तहत यह चालानी कार्यवाही की गई, युवकों से पूछताछ के बाद चालक सुरेंद्र कुमार का मल्टीटोन हार्न में एक हजार रूपये का चालान किया गया व हूटर की मौके पर ही निकाला गया। इसके अलावा बोर्ड पर भी टैपिंग की गई, साथ ही युवकों को सख्त हिदायत दी गई कि जब तक संबंधित व्यक्ति वाहन में सवार न हो इस तरह से नेम प्लेट या हूटर का प्रयोग न करें।

    गाड़ी में विधायक के बेटे होने की चर्चा

    बताया जा रहा है कि विधायक लिखी स्कार्पियो कार में उत्तरप्रदेश के महरौनी विधानसभा सीट से विधायक मनोहर लाल पंथ के बेटे समेत अन्य तीन युवक सवार थे। विधायक मनोहर लाल पंथ 2017 में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रहे थे। वहीं वर्तमान में भी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    हालांकि श्रीनगर पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। श्रीनगर पुलिस का कहना है कि मर्यादित रूप से चारधाम यात्रा सम्पन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अवैध नेम प्लेट, हूटर, सायरन का प्रयोग करने वालों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में हूटर वाली स्कॉर्पियो रोकना पड़ा भारी! भाजपा नेत्री की दो बेटियों का हंगामा, महिला दरोगा को दांत से काटा

    यह भी पढ़ें- हूटर बजाकर रौब जमाने वालों की सड़क पर सबके सामने किरकिरी, मैनपुरी में साइलेंसर से धमाके करने वाली दो बुलट सीज