विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमालय में 15000 फीट की ऊंचाई पर उम्र महज गिनती, 65 साल के गिरीश और उनकी पत्नी की फिटनेस ने खींचा सबका ध्यान

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 12:33 PM (IST)

आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 में युवाओं के साथ बुजुर्ग धावकों ने भी जोश दिखाया।

हल्द्वानी निवासी 65 वर्षीय गिरीश बिष्ट और 64 वर्षीय नीमा बिष्ट ने प्रतिभाग किया। जागरण

हल्द्वानी निवासी 65 वर्षीय गिरीश बिष्ट और 64 वर्षीय नीमा बिष्ट ने प्रतिभाग किया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुंजी (पिथौरागढ़)। आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी जोश दिखाया। हाई एल्टीट्यूड और पथरीले रास्तों पर बुजुर्ग धावकों ने दौड़कर साबित कर दिया कि हौसले के आगे उम्र बाधा नहीं है।

10 किलोमीटर वर्ग में 65 वर्ष तक के धावकों ने हिस्सा लिया। वहीं 21 किलोमीटर वर्ग में सबसे उम्रदराज धावकों के रूप में हल्द्वानी निवासी 65 वर्षीय गिरीश बिष्ट और 64 वर्षीय नीमा बिष्ट ने प्रतिभाग किया। दोनों ने निर्धारित दूरी को सफलतापूर्वक पूरा किया।

आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों से इनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रतिभागी अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को दिए पुरस्कार... की बड़ी घोषणा

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन: हिमालय में 15000 फीट की ऊंचाई पर 1200 एथलीट, नशामुक्ति-पर्यटन और सीमा सुरक्षा का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।