आदि कैलास यात्रा से पहले बदला मौसम, ओम पर्वत और व्यास घाटी में बर्फबारी
आदि कैलास यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले आदि कैलास, ओम पर्वत, व्यास और दारमा घाटी में हिमपात हुआ है। एक मई से शुरू हो रही यात्रा के लिए पहला दल गुर ...और पढ़ें
HighLights
आदि कैलास यात्रा शुरू होने से पहले हिमपात
ओम पर्वत, व्यास, दारमा घाटी में बर्फबारी जारी
एक मई से यात्रा, पहला दल गुंजी पहुंचेगा
संवाद सूत्र, धारचूला। आदि कैलास यात्रा आरंभ होने में अब कुछ घंटे से रह चुके हैं। यात्रा आरंभ होने से पूर्व क्षेत्र में हिमपात भी होने लगा है। आदि कैलास,ओम पर्वत, व्यास और दारमा घाटी में हिमपात हो रहा है।
एक मई से आदि कैलास ओम पर्वत यात्रा शुरू हो रही है। गुरुवार को यात्रियों का पहला दल गुंजी पहुंच जाएगा। मौसम का मिजाज बदल चुका है।
आदि कैलास क्षेत्र में स्थित कुटी गांव में होमस्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल और नाबी में होम स्टे संचालक शोभित नबियाल, दारमा के होम स्टे संचालक भूपेश दताल ने सूचना दी है कि आदि कैलास ओम पर्वत सहित व्यास घाटी और दारमा घाटी में रात और बुधवार को दोपहर के बाद हिमपात हुआ है। जनवरी से अप्रैल तक दारमा घाटी में 15वीं बार और व्यास घाटी में 10वीं बार हिमपात हो चुका है।